Homeउत्तर प्रदेशपंडित पुरवा मे बदमाशों ने मकानमालिक को बंधक बना कर की लूटपाट,...

पंडित पुरवा मे बदमाशों ने मकानमालिक को बंधक बना कर की लूटपाट, तालाश में जुटी पुलिस

7 / 100 SEO Score

टिकैतनगर, बाराबंकी – घर में घुसे बदमाशों ने अधेड़ को बंधक बनाकर कमरे में रखे बक्शे का ताला तोड़ उसमें रखी नगदी  जेवर व दो मोबाइल फोन उठा ले गए। सोकर उठी पत्नी ने जब पति को बना फर्श पर बंधा पड़ा देखा तो उसके होश हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की डाक स्क्वायड व पुलिस टीमें बदमाशों की तलाश में लगाई गई है। मामला टिकैतनगर कस्बे के मोहल्ला सरावगी का है।अरुवा गांव के निवासी रामविलास शुक्ला अपनी पत्नी व एक पोती के साथ यहां पर मकान बना कर रहते हैं।पीड़ित के अनुसार सोमवार की भोर बाउंड्री लांघ कर घर में पहुंचे बदमाशों की आहट पर जब वह जगे और कुछ समझ पाते तब तक बदमाश उनके कमरे में घुस आए और उनके हाथ पैर व मुंह बांधकर नीचे फर्श पर छोड़ दिया।फिर चुपचाप पीछे के कमरे में सो रही पत्नी व पोती के कमरे में गए और वहां पर रखा बक्सा उठकर बाहर ले आए उसमें रखे लगभग 40 हजार की नगदी  सोने के झाला व दो मोबाइल फोन लेकर मौके से चले गए।घंटों बृद्ध फर्श पर पड़ा रहा।लगभग 5रू00 बजे जब उसकी पत्नी की नींद खुली तो वह दरवाजा खोलने के लिए पहुंची तो उसके होश उड़ गए। उसने इसकी सूचना पास पड़ोस व गांव में रह रहे अन्य परिजनों को दी। सूचना मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंची और गहन जांच पड़ताल की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा। डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सैंपल लिए हैं। सूचना पर क्षेत्राधिकार रामसनेहीघाट व अपर पुलिस अधीक्षक ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular