Wednesday, February 11, 2026
spot_img

24.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img

Homeअमेठीपंपिंग सेट की चपेट में आई महिला, मौत

पंपिंग सेट की चपेट में आई महिला, मौत

शाहगढ़, अमेठी – फसल की सिंचाई करने खेत गई महिला सोमवार को पंपिंग सेट की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। मुंशीगंज थाना क्षेत्र के उसरहन का पुरवा मजरे कोरारी लच्छन शाह गांव निवासी माता प्रसाद की पत्नी रेखा सुबह फसल की सिंचाई करने खेत गई थी। फसल की सिंचाई होने के बाद रेखा पंपिंग सेट इंजन बंद कर रही थीं। इसी दौरान उनकी साड़ी पंपिंग सेट में फंस गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल रेखा को संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। एसएचओ शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों की सूचना पर मामले में विधिक कार्रवाई की गई है। हादसा होने के कारण परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। हृदय विदारक घटना से परिवार में कोहराम मच गया। रेखा की मौत से गांव में मातम छाया है। दिलीप, संतोष और धर्मेंद्र मां की मौत से बिलख रहे हैं तो बेटी मंजू, सरिता, सपना और सुनैना का रो-रोकर बुरा हाल है। सुनैना रोते हुए कहती है कि अब मां का प्यार कहां मिलेगा। सुनैना की करुणवेदना से परिजन संग ग्रामीण गमगीन हैं। सभी लोग बच्चों को ढाढ़स बंधाने की कोशिश में जुटे रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular