Homeउत्तर प्रदेशपढ़ें विश्वविद्यालय बढ़े विश्वविद्यालय कार्यक्रम का हुआ आयोजन

पढ़ें विश्वविद्यालय बढ़े विश्वविद्यालय कार्यक्रम का हुआ आयोजन

7 / 100 SEO Score

सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी – डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के तत्वावधान में  सीतादेवी महाविद्यालय मे पढ़ें विश्वविद्यालय बढ़े विश्वविद्यालय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्यपाल की पहल पर शुरू किए गए इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पुस्तक पठन की रुचि जागृत करना है। शुक्रवार  को आयोजित कार्यक्रम में सभी संकाय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. करुणेश तिवारी ने गांधीजी का उदाहरण देते हुए कहा कि आज के युवाओं को पुस्तकों की ओर लौटना होगा। उन्होंने चिंता व्यक्त किया कि वर्तमान में बच्चों के हाथों में मोबाइल थमा दिया गया है, जिससे उनका शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास प्रभावित हो रहा है।कार्यक्रम में प्रबंधक सुनंदा शुक्ला और निदेशक अभिषेक शुक्ला ने युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी। छात्रों ने पुस्तकों को प्राथमिकता देने के साथ-साथ नशा मुक्ति और दहेज उन्मूलन की भी शपथ ली।कार्यक्रम की व्यवस्था संस्कृत विभागाध्यक्ष रमकांत यादव, डीएलएड विभागाध्यक्ष गोकरन नाथ पाण्डेय और कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध ने संभाली। गृह विज्ञान की विभागाध्यक्ष शिल्पा श्रीवास्तव और अलका सैनी ने मंच व्यवस्था का दायित्व निभाया। पंकज तिवारी ने कार्यक्रम का संचालन किया। भूगोल विभागाध्यक्ष अमरेश वर्मा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular