जयसिंहपुर, सुल्तानपुर – धार्मिक यात्रा पर पति संग इराक गई 59 वर्षीय महिला की बुधवार शाम वहीं पर मौत हो गई। परिजन की सहमति से बृहस्पतिवार को महिला को इराक में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के गंगेव गांव निवासी रुस्तम अली अपनी पत्नी शबीहा खातून के साथ नौ फरवरी को जियारत पर इराक गए थे। बुधवार देर शाम अचानक शबीहा की तबीयत बिगड़ गई। पति रुस्तम ने उन्हें अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। शबीहा की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन सद्दाम व अख्तर अली ने बताया कि इराक में ही शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया
पति के साथ इराक गई महिला की मौत
RELATED ARTICLES




