Homeउत्तर प्रदेशपत्रकारों की पांच सदस्यीय स्थायी समिति संग डीएम ने की बैठक

पत्रकारों की पांच सदस्यीय स्थायी समिति संग डीएम ने की बैठक

7 / 100 SEO Score

बाराबंकी – जनपद के नवागत डीएम के तमाम मुद्दों पर त्वरित गति से लिया जा रहा एक्शन लोगों को हैरान कर रहा है। तो वहीं जनहित के तमाम मुद्दों पर ताबड़तोड़ एक्शन से मठाधीशों माफियाओं की नींद हराम हो गई है। शिक्षा माफियाओं पर अंकुश की बात छोड़ दी जाए (जिसपर शिक्षा बोर्ड ने अपनी साख व मिलीभगत पर मीडिया की नजरों से बचाव के लिए लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में ही अलोकतांत्रिक तरीके से मीडिया की कवरेज को ही प्रतिबंधित कर दिया है) तो तमाम निर्णयों पर आवाम में डीएम की इमानदारी चर्चा का विषय बनी हुई है। इसी कड़ी में लोकतंत्र को और पल्लवित करने की दिशा में आईएएस शशांक त्रिपाठी के निर्देशानुसार ना सिर्फ मान्यता प्राप्त पत्रकारों की पांच सदस्यीय स्टैण्डिंग कमेटी का गठन अर्से बाद हुआ बल्कि अधिकारिक तौर पर कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में मध्याह्न एक अहम बैठक का भी आयोजन हुआ। शुक्रवार को पत्रकारों की शासन द्वारा गठित स्थायी समिति की बैठक में वरिष्ठ पत्रकार पवन श्रीवास्तव ने डीएम का अभिनन्दन पत्रकारिता सूचक सामग्री देकर अभिनन्दन किया (और परंम्परा की याद सरकारी तंत्र को दिलायी कि सनातनी परम्परा है कि ब्राह्मणों व नारद परम्परा के अनुयायी चतुर्थ स्तम्भ यानी कलमकारों का सम्मान करना सरकारीतंत्र व जिम्मेदारों की नैतिक जिम्मेदारी है जिसमे उन्हें कुछ न कुछ दान बतौर पत्रकारिता सूचक सामग्री देने का रिवाज रहा है जो सनातनी सरकार आने के बाद ही तारतार हुआ यह बड़ी बात है।)
बैठक में पत्रकारों के खिलाफ दबाव बनाने की नीयत से दर्ज हो रहे मामलों पर स्थायी समिति के सदस्यों ने चिन्ता जाहिर करते हुए स्थायी समिति की जांच बाद ही समिति के अनुमोदन बिना कोई मामला दर्ज ना किया जाए की विधि संगत बात रखी तो प्रेस क्लब की अनिवार्यता भी जाहिर की। जिसपर डीएम के पूछने पर जिला सूचना अधिकारी श्रीमती आरती वर्मा ने सूचना कार्यालय के निकट ही भवन के लिए भूमि आवंटन की बात बतायी। वही पवन श्रीवास्तव ने पत्रकारों पर दर्ज मुकदमों पर पुनः जांच कर फर्जी मुकदमों को खारिज करने संबंधी मांग रखने की बात पत्रकार संगठनों से मुखातिब होते हुए बतायी। पत्रकार संगठनों ने स्थायी समिति से मांग करते हुए कहा कि पूर्व में स्वहित पर किए गए प्रेस क्लब के लंबित पंजीकरणों को निरस्त कर अन्य जिलों सहित लखनऊ के प्रेस क्लब के तय नियमानुसार शर्तों पर ही जनपद में प्रेस क्लब का गठन चुनाव आधारित होना चाहिए। जिसके संरक्षण के तौर पर क्रियांवित सभी पत्रकार संगठनों के प्रतिनिधि भी चयनित समिति में शामिल रहें। बैठक में डीएम शशांक त्रिपाठी, जिला सूचना अधिकारी श्रीमती आरती वर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर सुमित त्रिपाठी, पवन श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार द्विवेदी, अनुपम वर्मा, राकेश गिरी, अंबिका सहित कई लोग मौजूद रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular