सीतापुर – यूपी के जिला सीतापुर में बीते 08 मार्च को हुई दैनिक जागरण के पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। है,पुलिस के मुताबिक मंदिर के अंदर पुजारी शिवानंद बाबा उर्फ विकास राठौर को एक बच्चे का कुकर्म करते हुए पत्रकार ने देख लिया था। पत्रकार ने यह खबर छापने की बात कही। पुजारी ने अपनी प्रतिष्ठा बचाए रखने के लिए मर्डर की प्लानिंग बनाई। उसने शूटरों को 04 लाख रुपए देकर पत्रकार की हत्या करा दी। इस केस में शिवानंद बाबा,निर्मल सिंह और असलम गाजी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तारकर लिया है। दोनों शूटर फरार हैं।पुलिस द्वारा दोनों शूटरों की तलाश की जा रही है।
पत्रकार की निर्मम हत्या का पुलिस ने किया खुलासा,मुख्य आरोपी पुजारी सहित तीन व्यक्ति गिरफ्तार
RELATED ARTICLES




