लखीमपुरखीरी – जनपद के सक्रिय पत्रकार दीपक पंडित को थाना भीरा की पुलिस ने लुका छिपी का खेल खेलते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मालूम हो कि बीती रात बीडीओ कार्यालय बिजुआ के संविदाकर्मी की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस एफआईआर दर्ज होते ही पत्रकार दीपक पंडित को थाने ले आई थी। इसी संविदा कर्मी के विरुद्ध पत्रकार दीपक ने करीब चार माह पूर्व बड़े भ्रष्टाचार की शिकायत की थी। शिकायत में करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार का आरोप था। इधर पत्रकार की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही पत्रकारों ने असंतोष जताते हुए विरोध प्रदर्शन भी किया। पत्रकारों का एक डेलिगेशन पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा से मिला। पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों की बात सुनकर सीओ सिटी आरके तिवारी को जांच सौंपी गई है।
पत्रकार दीपक पंडित को थाना भीरा की पुलिस ने लुका छिपी का खेल खेलते हुए किया गिरफ्तार
RELATED ARTICLES




