Homeउत्तर प्रदेशपरिजनों को आखिरी काल कर नव युवक लापता

परिजनों को आखिरी काल कर नव युवक लापता

7 / 100 SEO Score

फतेहपुर, बाराबंकी – बड्डूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव जगईपुर निवासी आमोद 18 पुत्र जितेंद्र कुमार सीतापुर के महमूदाबाद में स्थित कालेज में जो सिविल इंजीनियर की पढ़ाई करता है। उसके लापता होने का मामला सामने आया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना बीती रात की है। जब घर पर अखण्ड रामायण का पाठ चल रहा था  तब रात करीब 2 बजे आमोद अचानक घर से चला गया। उसने 2,28  पर अपने बहनोई राम प्रवेश को फोन किया। फोन पर उसने रहिलामऊ शारदा नहर पुल के पास अपना सामान रखे होने की बात कही और फोन काट दिया। परिजन जब नहर पर पहुंचे। तो वहां आमोद का पर्स, मोबाइल, पैसे और चप्पल मिले घबराए परिजनों ने भगौली चौकी पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शारदा नहर में तलाश अभियान शुरू कर दिया है। भगौली चौकी प्रभारी कालिका प्रसाद के अनुसार पारिवारिक विवाद होने के कारण छात्र के लापता होने की आशंका है। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। अभी तक आमोद का कोई सुराग नहीं मिला है। 

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular