Homeउत्तर प्रदेशपरिषदीय विद्यालय के रास्ते में बिजली ट्रांसफार्मर के खम्बे गाड़ने पर प्रधानाध्यापक...

परिषदीय विद्यालय के रास्ते में बिजली ट्रांसफार्मर के खम्बे गाड़ने पर प्रधानाध्यापक ने की शिकायत

7 / 100 SEO Score

पूरेडलई, बाराबंकी- विद्युत विभाग के स्थानीय कर्मियों द्वारा परिषदीय विद्यालय के बाउंड्री और रोड के बीच ट्रांसफार्मर लगाने के खंभे लगाए गए है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए खंभा लगा रहे विद्युत विभाग के कर्मियों को विद्यालय के हटकर लगाने की बात कही तो उन्होंने बात को अनसुना करते हुए जबरन खंभे गाड़ दिए। जिसको लेकर प्रधानाचार्य ने खंड शिक्षा अधिकारी सहित ब्लॉक में सूचना देकर गड़े हुए खंभों को हटवाने की मांग की है।
शिक्षा क्षेत्र पूरेडलई अंतर्गत गुलामपुरवा स्थित प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री वाल और सड़क के बीच विद्युत विभाग के कर्मियों ने ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए गाड़ दिए। विद्यालय के प्रभारी इंचार्ज मुकेश कुमार ने विद्यालय के बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए कर्मियों से खंभों को विद्यालय से हटकर लगाने को कहा था लेकिन कर्मियों ने बच्चों की सुरक्षा को ताख पर रखकर खंभे विद्यालय की दीवाल से सटकर गाड़ दिए। इस संबंध में क्षेत्रीय विद्युत विभाग के जेई से संपर्क किया गया  तो उन्होंने जांच कर विद्यालय की दीवाल से खंभों को दूर करवाने का बात कही।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular