Homeउत्तर प्रदेशपवित्र स्थलों पर भी चोरों की नजर रू दरगाह से दान पेटी...

पवित्र स्थलों पर भी चोरों की नजर रू दरगाह से दान पेटी का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये चोरी

3 / 100 SEO Score

बाराबंकी – जिले में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब पवित्र स्थलों को भी नहीं बख्शा जा रहा है। ताजा मामला बाराबंकी जिला अस्पताल परिसर में स्थित हजरत रहमतुल्ला आले झंडूले शाह बाबा की मजार का है, जहां चोरों ने दान पेटी का ताला तोड़कर लगभग 40 से 50 हजार रुपये उड़ा लिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला अस्पताल में स्थित इस पवित्र दरगाह पर रोजाना बड़ी संख्या में मरीज और उनके तीमारदार श्रद्धा भाव से चंदा अर्पित करते हैं। बताया जाता है कि रविवार रात को रोज की तरह दरगाह की देखरेख करने वाले चांद ने रात 8रू30 बजे दरगाह पर ताला लगाकर वहां से प्रस्थान किया। लेकिन सोमवार सुबह जब वे वापस आए, तो दान पेटी का ताला टूटा मिला।यह देखकर चांद स्तब्ध रह गए और तुरंत मजार के मुतवल्ली व पूर्व सभासद एडवोकेट मोहम्मद आसिफ को इस घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही उन्होंने अस्पताल चैकी इंचार्ज को मामले से अवगत कराया और चोरों की जल्द गिरफ्तारी तथा कठोर कार्रवाई की मांग की। पूर्व सभासद बेगमगंज का कहना है कि जिला अस्पताल परिसर में कई जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, सिक्योरिटी गार्ड और पुलिस भी तैनात रहती हैं, इसके बावजूद ऐसी घटना होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।एडवोकेट मोहम्मद आसिफ ने बताया कि इस दरगाह से लोगों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। हर साल बकरीद चांद की तारीख 24 को यहां सालाना उर्स का आयोजन किया जाता है, जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल होते हैं। यह आयोजन दरगाह में जमा चंदे की राशि से ही किया जाता है। ऐसे में चंदे की चोरी न केवल एक आपराधिक कृत्य है, बल्कि लोगों की धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंचाने वाला है।

3 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular