Homeउत्तर प्रदेशपहलगाम हत्याकांड पर जगह-जगह हुए विरोध प्रदर्शन, जलाए पाकिस्तान के झण्डे व...

पहलगाम हत्याकांड पर जगह-जगह हुए विरोध प्रदर्शन, जलाए पाकिस्तान के झण्डे व आतंकवाद के पुतले

7 / 100 SEO Score

बाराबंकी – काशमीर के पहलगाम में धर्म पूछकर 25 हिन्दुओ की गोली मारकर निर्मम हत्या पर पूरे देश के साथ जनपद में भी आक्रोश चरम पर रहा। लोग पाकिस्तान, आतंकवाद के साथ-साथ देश की सर्वोच्च अदालत व काशमीर की नव चयनित सरकार के खिलाफ उबलते नजर आए। जहां बुधवार को नगर पालिका परिषद के सभासदों ने सायंकाल, भ्जपा युवा मोर्चा ने रात्रि क्रमशः छाया चैराहे व पटेल तिराहे पर पुतले फूंकें। वही गुरूवार को भी दिन भर भारी पुलिस व्यवस्था में लोगों ने मोर्चा निकाल, कैंडिल मार्च निकाल कर धरना प्रदर्शन किया, पाकिस्तान व आतंक विरोधी नारे लगाकर पुतला फूंका तो राष्ट्रीय जागरण मंच ने पाकिस्तान का झण्डा फूंक कर विरोध जताया।
बताते चलें कि नगर के पटेल चैराहे पर राष्ट्रीय जागरण मंच के तत्वाधान में भाजपा के विभिन्नता प्रासंगिक संगठनों भारतीय मजदूर संघ, अल्प संख्यक मोर्चा ने पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा धर्म पूछकर की गई दो दर्जन से अधिक लोगों की निर्मम हत्या पर विरोध जताते हुए पैदल यात्रा निकालकर पाकिस्तानी झण्डे को जलाकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजाएमान कर दिया।
जानकारी अनुसार राष्ट्रीय जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव के संयोजन में आहूत कार्यक्रम में विरोध प्रदर्शन व पाकिस्तान का झण्डा जलाने उपरांत आयोजित सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि काश्मीर में जिस प्रकार कायराना हरकत करते हुए निहत्थे हिन्दुओं को पहचान कर मारा गया यह घटना अत्यंत निंदनीय व दुर्भाग्यपूर्ण है। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता देवराज त्रिपाठी ने कठोरतम कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि पूरा देश आक्रोश में सुलग रहा है और प्रधानमंत्री से अपेक्षा कर रहा है कि किसी भी दोषी को बख्शा ना जाए। देश की तरफ से ऐसी कार्रवाई हो कि वर्षों इसकी मिसाल दें व कोई देशद्रोही स्वप्न में भी देश की ओर आंख उठाकर देखने की भी हिमाकत ना कर सके।
इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल, अधिवक्ता दिवाकर सिंह, अधिवक्ता दीपक सिंह, अनूप यादव, भारतीय मजदूर संघ अध्यक्ष देवराज त्रिपाठी, शिल्पी सिंह, आर के चैहान, एन के तिवारी,राजीव श्रीवास्तव,विनय श्रीवास्तव,शरद श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा राजा कासिम, अंशू श्रीवास्तव, पंकज मिश्रा, परशुराम वर्मा,गौरव गुप्ता सहित काफी संख्या में आक्रोशित जनों की भागीदारी रही।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular