बेलहरा, बाराबंकी – थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक लगातार जारी है। तीन दिन पूर्व एक पागल कुत्ते ने करीब एक दर्जन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद कुत्ते ने हिरण पर हमला कर उसे भी घायल कर दिया। हिरण अपनी जान बचाकर छेदा स्थित एक बीज भंडार की दुकान में घुसा गया। जिसके बाद दुकानदार ने इसकी जानकारी छेदा चैकी प्रभारी अरुण सिंह को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे चैकी प्रभारी ने इसकी सूचना फतेहपुर रेंजर पीके सिंह को दी। सूचना पाकर मौके पर वन दरोगा मुनेश्वर प्रसाद तथा वन गार्ड अरविंद वर्मा मौके पर पहुंचे और तुरंत घायल हिरण को एम्बुलेंस बुलाकर उसका तत्काल इलाज करना शुरू किया लेकिन काफी प्रयास इलाज के बाद भी हिरण को बचाया नहीं जा सका और उसने दम तोड़ दिया ।
पागल कुत्ते का आंतक, काटने से हिरण ने तोडा दम
RELATED ARTICLES




