Homeउत्तर प्रदेशपारिवारिक विवाद में पिता ने बेटे को मारी गोली, गंभीर हालत में...

पारिवारिक विवाद में पिता ने बेटे को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्तपाल में भर्ती पुलिस ने शुरू की जांच

7 / 100 SEO Score

अमेठी – जिले के भीमी गांव में शुक्रवार देर रात पारिवारिक विवाद में पिता ने बेटे को गोली मार दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के भीमी गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान पिता ने अपने ही बेटे को अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। हालांकि गोली पैर में लगी। गोली लगते ही बेटा जमीन पर गिर गया। आनन फानन में परिजन उसे भेटुआ सीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के भीमी निवासी धर्मेंद्र प्रताप सिंह (37) शुक्रवार रात घर मे कुछ काम कर रहे थे। इस दौरान उनके पिता शरवेंद्र कुमार सिंह पहुंचे और किसी परिवारिक विवाद को लेकर कहासुनी हुई। कुछ ही समय मे कहासुनी  झगड़े में बदल गई। विवाद इतना बढ़ गया कि पिता ने गुस्से में अपनी लाइसेंसी बंदूक लाकर बेटे पर फायरिंग कर दी, जिससे गोली धर्मेंद्र के दाएं पैर में लग गई। घटना के बाद परिजनों ने घायल युवक को सीएचसी भेटुआ पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। वहीं सूचना मिलते ही कोतवाली अमेठी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। सीओ अमेठी मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि केस दर्ज किया जा रहा है। पिता ने अपने लाइसेंसी बंदूक से पारिवारिक विवाद को लेकर बेटे को गोली मारी है। जांच कर अन्य कारवाई की जा रही है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular