Homeउत्तर प्रदेशपिकअप व ट्रैक्टर ट्राली की आमने-सामने टक्कर से बाल बाल बच्चे दोनों...

पिकअप व ट्रैक्टर ट्राली की आमने-सामने टक्कर से बाल बाल बच्चे दोनों ड्राइवर

7 / 100 SEO Score

कोठी, बाराबंकी – कोठी थाना क्षेत्र के हैदरगढ़ बाराबंकी मार्ग स्थित डफरापुर चैराहा पर बुधवार दोपहर पिकअप व आलू लदी ट्रैक्टर ट्राली  से टक्कर हो गई। जिसमे पिकअप और ट्रैक्टर के ड्राइवर बाल बाल बच गए। केवल चालक को मामूली चोट आयी। जिसका सीएचसी कोठी में उपचार किया गया।
जानकारी के अनुसार कोठी थाना क्षेत्र के हैदरगढ़ बाराबंकी मार्ग स्थित डफरापुर चैराहा के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप की  सामने से आलू लादकर आ रहा ट्रैक्टर ट्राली से जोरदार टक्कर हो गाई सड़क पर ही पिकअप पलट गई पुलिस  पूछताछ में पता चला कि जनपद सीतापुर थाना तंबौर बेहटा पकौड़ी का पिकअप वाहन संख्या यूपी 34 बीटी 0249 का चालक अजय पुत्र नंदराम इलाहाबाद जाने के लिए बाराबंकी से कोठी की तरफ आ रहा था। इधर से क्षेत्र के नौबस्ता मजरे कोठी निवासी विक्रम वर्मा पुत्र इंद्रपाल अपने ट्रैक्टर ट्राली में आलू लाद कर कोल्ड स्टोर बाराबंकी में जमा करने जा रहे थे। तभी डफरापुर चैराहा पहुंचते ही दोनों मे  टक्कर हो गई। इसकी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप चालक को इलाज कराया घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आमने-सामने की टक्कर में पिकअप की रफ्तार अधिक बताई जा रही है। हादसा से घंटों चैराहे पर अफरा तफरी माहौल बना रहा। सड़क पर वाहनों के लंबी कतार लग गए।
कोठी के हल्का हेड कांस्टेबल जलालुद्दीन व धर्मराज यादव ने लोगों को बुलवा कर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारू रूप से शुरू कराया।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular