Homeउत्तर प्रदेशपिता की मदद से बेटे ने की थी हत्याएं, गला रेतने के...

पिता की मदद से बेटे ने की थी हत्याएं, गला रेतने के साथ काट दी थी हाथ की नसें भी, हुए ये खुलासे

7 / 100 SEO Score

लखनऊ – के एक होटल में हुई हत्याओं में पुलिस ने नए खुलासे किए हैं। हत्यारों ने मारने से पहले चारों लोगों को शराब पिलाई। नाबालिग बच्चियों को भी शराब पिलाई गई। नाका स्थित होटल शरणजीत में आगरा के इस्लाम नगर, तेहड़ी बगिया, कुबेरपुर निवासी अशद ने पिता बदर के साथ मिलकर चार बहनों और मां की हत्या कर दी। सभी अजमेर से लखनऊ आए थे और सोमवार को होटल में कमरा लेकर ठहरे थे। हत्या से पहले आरोपी पिता-पुत्र ने सभी को शराब पिलाई। अशद ने इस दौरान वीडियो भी बनाया। पुलिस ने अशद को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बदर की तलाश जारी है। डीसीपी मध्य रवीना त्यागी ने बताया कि बुधवार सुबह करीब सात बजे अशद लोको पुलिस चौकी पहुंचा। अशद ने पुलिसकर्मियों को बताया कि उसने पिता के साथ मिलकर मां और चार बहनों की हत्या कर दी है। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो पता चला कि घटना नाका इलाके की है। इसके बाद नाका पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस होटल के कमरे में दाखिल हुई तो भीतर पांच लोगाें के शव बिस्तर पर पड़े थे। पूछताछ में अशद ने बताया कि उसने पिता के साथ मिलकर मां अस्मा 49, बहन अल्शिया 19, रहमीन 18, अक्सा 16, और आलिया 9 , की हत्या की है। आरोपी ने बताया कि मोहल्ले वाले उसके परिवार को परेशान कर रहे थे। इसकी वजह से पिता-पुत्र को डर था कि अगर उन्हें कुछ हो गया, तो परिवार के लोगों का क्या होगा। साजिश के तहत दोनों पहले परिवार को अजमेर लेकर गए। इसके बाद लखनऊ लाए थे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular