Homeउत्तर प्रदेशपुरानी रंजिश में दो पक्षों में हुई मारपीट प्रधान समेत चार लोग...

पुरानी रंजिश में दो पक्षों में हुई मारपीट प्रधान समेत चार लोग हुए घायल

7 / 100 SEO Score

अमेठी – यूपी के अमेठी में सोमवार की रात पुरानी रंजिश में दो पक्षों में हुई मारपीट देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे और असलहा लेकर आमने-सामने आ गए। मारपीट और फायरिंग में चार लोग घायल हो गए। घटना से गांव में अफरातफरी का माहौल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना गौरीगंज क्षेत्र के संभावा गांव की है। बताया गया कि हिस्ट्रीशीटर और ग्राम प्रधान संजय यादव को भी गोली लगी है। परिजन किसी को कुछ बताए बिना उन्हें कहीं अज्ञात स्थान पर इलाज के लिए ले गए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची। घटना की जानकारी ली। अन्य घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। सुरक्षा को देखते हुए गांव और अस्पताल परिसर में पुलिस बल तैनात है। इंस्पेक्टर श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular