Wednesday, February 11, 2026
spot_img

26.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशपुरानी रंजिश में युवक पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला, गंभीर हालत...

पुरानी रंजिश में युवक पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला, गंभीर हालत में रेफर

सतरिख, बाराबंकी- पुरानी रंजिश में दबंगों ने अकेले बैठे युवक को जमकर मारापीटा और मन नहीं भरा तो सर पर ईट मार कर जान से मारने का प्रयास किया। चीखपुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों के चलते युवक की जान बची। जिनकी सूचना पर पहुचे परिजनो ने सीएचसी सतरिख लेकर गए। जहां घायल की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीडित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी अनुसार सतरिख थाना क्षेत्र के छेदानगर निवासी आरिफ (उम्र 35) पुत्र अयूब मंगलवार को गांव के बाहर लगा पकरिया के पेड की छाया में बैठे हुए थे। तभी पीडित के आरोप अनुसार गांव के ही विपक्षी फैसल पुत्र अय्यान (जो किसी बात को लेकर रंजिश मानते हैं) आए और अकारण लात घूसो से मारना पीटना शुरू कर दिया। साथ ही सर पर ईट मारकर घायल कर दिया। जिससे पीडित खून से लथपथ होकर गिर गया तभी आसपास के लोग दौडते हुए आए और बचाव किया लोगों की सूचना पर परिजन पहुंचे। तो उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतरिख लेकर गए। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने जिला अस्पताल बाराबंकी के लिए रेफर कर दिया यहां घायल का इलाज चल रहा है।
वही थाना प्रभारी निरीक्षक अमर चैरसिया ने कहा पीडित  की ओर से शिकायत मिली है। जांच कर उचित करवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular