Homeउत्तर प्रदेशपुलिस लाइन के परेड ग्राउण्ड में भव्य परेड का किया गया आयोजन

पुलिस लाइन के परेड ग्राउण्ड में भव्य परेड का किया गया आयोजन

7 / 100 SEO Score

बाराबंकी – रविवार को 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी ने प्रातः 8रू30 बजे ध्वजारोहण किया, ततपश्चात राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद जिलाधिकारी ने भारतीय संविधान के संकल्प को पढ़ा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोकसभागार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारजनों को जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी इन्द्रसेन यादव सहित समस्त अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स परेड ग्राउण्ड में भव्य परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा परेड का अभिवादन स्वीकार किया गया। तत्पश्चात समारोह के ’मुख्य अतिथि श्री सतीश चन्द्र शर्मा (माननीय राज्यमंत्री) खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति उ0प्र0’ द्वारा ध्वजारोहण कर परेड का मान प्रणाम ग्रहण कर परेड का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा परेड को शपथ दिलाई गई। श्री जगतराम कनौजिया क्षेत्राधिकारी फतेहपुर द्वारा परेड कमांडर प्रथम के रुप में भव्य परेड का नेतृत्व किया गया तथा परेड कमाण्डर द्वितीय उ0नि0स0पु0 श्री राममूरत व तृतीय परेड कमाण्डर उ0नि0 श्री राजेन्द्र सिंह विष्ट रहे। परेड में कुल 06 टोलियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पुलिस कार्यालयध्अभियोजन कार्यालय टोली-प्रथम, महिला टोली-द्वितीय व एनसीसी टोली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर मा0 जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी बाराबंकी श्री शशांक त्रिपाठी व जनपद के न्यायिक, प्रशासनिक, पुलिस अधिकारी व जनता के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। परेड का दर्शकगणों द्वारा तालियों के साथ उत्साहवर्धन किया गया। मुख्य अतिथि एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड कमाण्डर्स, विजेता टोली कमाण्डर एवं सराहनीय कार्य करने वाले कर्मियों को पुरस्कृत किया गया एवं स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी आश्रिता श्रीमती रमाकन्ती देवी पत्नी स्व0 श्री राम चन्द्र निवासिनी ग्राम व पोस्ट हरख थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी को सम्मानित किया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर श्री सुमित त्रिपाठी को प्रशंसा चिन्ह (सिल्वर), थानाध्यक्ष सतरिख उ0नि0 श्री अमर चैरसिया, मु0आ0ना0पु0 श्री रामबली मिश्र,आरक्षी चालक श्री सुशील कुमार सिंह,उ0नि0स0पु0 श्री सुनील कुमार सिंह, उ0नि0ना0पु0 श्री उदय प्रताप सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया।
स्थानीय गांधी भवन में गणतंत्र दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर पूर्व विधायक सरवर अली खान ने झंडारोहण किया। इस मौके पर आयोजित संगोष्ठी की अध्यक्षता गांधी जयंती समारोह ट्रस्ट के अध्यक्ष राजनाथ शर्मा ने की। इस मौके पर उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता फारुक अयूब, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ब्रजेश दीक्षित, रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव हुमायूं नईम खान, विनय कुमार सिंह, मृत्युंजय शर्मा, बराती लाल वर्मा, अहमद किदवई, विनोद भारती, सत्यवान वर्मा, पाटेश्वरी प्रसाद, साकेत संत मौर्य, सभासद अश्वनी शर्मा, पूर्व प्रधान शमशेरा सिंह, दानिश सिद्दीकी, पत्रकार उमेश श्रीवास्तव, अशोक जायसवाल, वीरेंद्र वर्मा आदि कई लोग मौजूद रहे।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular