Homeउत्तर प्रदेशपुलिस व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई तीखी झड़प, मोदी व अमित...

पुलिस व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई तीखी झड़प, मोदी व अमित शाह के पुतला दहन को लेकर हुई झड़प

6 / 100 SEO Score

अमेठी जनपद – अमेठी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई झड़प। यह घटना बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे हनुमान मंदिर तिराहे पर हुई। कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी पर ईडी की कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता बैनर और झंडे लेकर प्रदर्शन कर रहे थे तभी तभी कार्यकर्ताओं नें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का पुतला जलाने की कोशिश की और जब पुलिस ने उन्हें रोका तो दोनों पक्षों में झड़प शुरू हो गई। करीब 10 मिनट तक चली इस झड़प में हाथापाई भी हुई। बाद में भारी पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित किया और प्रदर्शनकारियों से पुतला छीन लिया। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक शिवहरे ने कहा कि वे दो मुद्दों पर विरोध कर रहे थे। पहला, अमेठी में जल जीवन मिशन में व्याप्त भ्रष्टाचार। दूसरा, राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी द्वारा दायर की गई चार्जशीट पर। उन्होंने आरोप लगाया कि ईडी का दुरुपयोग कर लोगों को दबाया जा रहा है। शिवहरे ने कहा कि वे डरने वाले नहीं हैं और जेल जाने को भी तैयार हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता इन मुद्दों पर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। लेकिन इससे पहले ही पुतला दहन को लेकर विवाद खड़ा हो गया। फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात है।

रिपोर्ट – सर्वेश त्रिपाठी

6 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular