Homeउत्तर प्रदेशपुलिस सहायता केन्द्र में नहीं मिलती कोई सहायता, ना ही कोई जिम्मेदार

पुलिस सहायता केन्द्र में नहीं मिलती कोई सहायता, ना ही कोई जिम्मेदार

7 / 100 SEO Score

सफदरगंज, बाराबंकी- लखनऊ अयोध्या हाईवे पर रसौली गांव के समीप बनाए गए सफदरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस सहायता केंद्र शोपीस बन कर रह गया हैं। बताते चलें कि ग्रामीणों के बताए अनुसार पुलिस सहायता केंद्र में पड़ी मेज पर जमी धूल और गंदगी अतिक्रमण देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि शायद ही यहां कोई बैठता हो। इस मार्ग से होकर निकलने वाले यात्रियों की सुरक्षा और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए करीब  एक वर्ष पूर्व रसौली चौराहे पर पुलिस सहायता केन्द्र का उद्घाटन मौजूदा पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने किया था। उद्घाटन के कुछ महीने तक तो पुलिस वहां दिखाई पड़ती थी । फिर धीरे-धीरे पुलिस सहायता केंद्र वीरान सा हो गया। त्वरित सहायता देने का अश्वासन भी दिखावा ही रह गया। सफदरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ अयोध्या हाइवे पर स्थित ग्राम रसौली में  पुलिस सहायता केन्द्र पर कोई सुरक्षा और सहायता देने के लिए कोई नहीं रूकता है। देखरेख के अभाव में जर्जर होने की कगार पर है। जबकि उद्घाटन के मौके पर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा था । कि पुलिस विभाग द्वारा कहीं नई चौकी या आउट पोस्ट की स्थापना की जाती है। तो उसका उद्देश्य होता है । हम अधिक से अधिक जनता के बीच आकर सम्पर्क में रहे। आज के डिजीटल युग में लोगों के हितों का ध्यान रखते हुए  अपराधियों पर पैनी नजर और आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में  पुलिस द्वारा तत्काल मदद मिल सके। लेकिन रसौली में बना पुलिस सहायता केन्द्र बदहाली के कगार पर है। केन्द्र के अन्दर कुर्सी मेज पर मोटी घूल जमी हुई है। गिरी कुर्सीयाँ और अन्दर खडी ठेलिया इस बात का प्रमाण है कि एसपी के निर्देश का कितना पालन सफदरगंज पुलिस कर रही है। क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक सहायता केन्द्र पर कोई मौजूद नहीं मिलता।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular