Homeउत्तर प्रदेशपूरे क्षेत्र में धूमधाम से विविध आयोजनों के बीच मनाया गया गणतंत्र...

पूरे क्षेत्र में धूमधाम से विविध आयोजनों के बीच मनाया गया गणतंत्र दिवस

7 / 100 SEO Score

सिद्धौर, बाराबंकी – स्थानीय विकासखंड सिद्धौर के सरकारी व अर्द्ध सरकारी कार्यालय शिक्षण संस्थानों पर 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास  के साथ धूमधाम से मनाया गया। विकासखंड मुख्यालय पर खंड विकास अधिकारी पूजा गुप्ता की मौजूदगी में ब्लॉक प्रमुख आरती रावत द्वारा ध्वजारोहण किया गया। अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी की मौजूदगी में नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष रमन्ता रावत ने ध्वजारोहण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर कुमार संजय पांडे पशु स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर मोहम्मद शमीम यूनानी चिकित्सालय में मोहम्मद रफी उल्लाह खां, होम्योपैथिक चिकित्सालय में डॉक्टर डॉक्टरअमरनाथ श्रीवास्तव,बाल विकास परियोजना कार्यालय पर प्रभारी परियोजना अधिकारी  निरूपमा ने ध्वजारोहण किया। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत शाल्हाभारी में नवनिर्मित ग्रामपंचायत सचिवालय पर ब्लॉक प्रमुख द्वारा ध्वजारोहण किया गया। उसके बाद खंड विकास अधिकारी पूजा गुप्ता की उपस्थिति में ब्लॉक प्रमुख आरती रावत ने अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन  किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान अरविंद कुमार वर्मा ग्राम सचिव जनार्दन चैहान आदि ग्राम सचिव मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त आदर्श इंटर कॉलेज भारत माता इंटर कॉलेज आरएल पब्लिक स्कूल बीएलबी हाई स्कूल नवयुग पब्लिक स्कूल बीणा वादिनी  शिशु ज्ञान मंदिर आदर्श न्यू मांटेसरी स्कूल आदि शक्ति दुर्गा सर्वोत्तम इंटर कॉलेज करौंदिया सहित प्राथमिक उच्च प्राथमिक शिक्षण संस्थानों  में ध्वजारोहण किया गया। बच्चों द्वारा बैंड बाजे के साथ प्रभात फेरिया निकली गई और सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular