Homeउत्तर प्रदेशपेड़ से टकराई ब्रेजा कार 6 लोगों की हुई दर्दनाक मौत 2...

पेड़ से टकराई ब्रेजा कार 6 लोगों की हुई दर्दनाक मौत 2 लोग हुए घायल

8 / 100 SEO Score

कुशीनगर – उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में भीषण हादसा हो गया,जहां एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। रफ्तार इतनी तेज थी कि कार की बॉडी पूरी तरह से पिचक गई। हादसे में कार सवार 6 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि 2 लोग घायल हो गए।कार सवार शादी समारोह में शामिल होकर आ रहे थे।कार सवार अपने गांव देवगांव पहुंचने ही वाले थे कि कार पेड़ से टकरा गई।
मिली जानकारी के मुताबिक यूपी 32 जेसी 6660 नंबर की ब्रेजा कार पडरौना से खड्डा की ओर जा रही थी। कार में 8 लोग सवार थे।रामकोला थाना क्षेत्र के रामपुर चरगहां निवासी गोपाल मद्धेशिया के लड़के विकास मद्धेशिया का विवाह था। बारात नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के देवगांव अमवा टोला निवासी राजेंद्र मद्धेशिया का घर जा रही थी। गोपाल मद्धेशिया की पट्टीदारी में आने वाले ओम प्रकाश मद्धेशिया की ब्रेजा कार से हरेंद्र और योगेश्वर दोनों भाई बारात जाने के लिए तैयार थे। कार में गांव के रहने वाले मुकेश,रंजीत के साथ ही रिश्तेदारी में आया भीम भी सवार हो गया। ब्रेजा कार में सभी 8 लोग सवार होकर बारात के लिए निकले थे। ओम प्रकाश मद्धेशिया ही कार भी चला रहा था। कार सवार अभी नेबुआ नौरंगिया थाने के भुजौली चौराहे पर पहुंचे थे कि रफ़्तार अधिक होने से कार अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे लगे पेड़ से जोरदार तरीके से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार की पूरी बॉडी पिचक गई। तेज आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंच गए। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।बाद में गैस कटर से काटकर ब्रेजा कार में फंसे लोगों की बाहर निकाला गया।एंबुलेंस से सभी लोगों की जिला अस्पताल ले जाया गया,जहां 6 लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और गंभीर रूप से घायल दो लोगों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।वहीं इस भीषण सड़क हादसा और छह लोगों की मौत की खबर से बारात में देर रात तक नहीं पहुंची थी,जिसके कारण विवाह तो सम्पन्न हो गया,लेकिन जैसे ही एक साथ 6 लोगों के मौत की खबर बारात में पहुंची तो लोग गमगीन हो गए।विवाह होने के बाद भी लड़की की विदाई नहीं हुई है।फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular