Homeउत्तर प्रदेशपेड़ से टकराकर खाई में पलटी कार

पेड़ से टकराकर खाई में पलटी कार

7 / 100 SEO Score

रायबरेली- जगतपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह कार पेड़ से टकराने के बाद खाई में जाकर पलट गई। हादसे में एक ही परिवार के कार सवार छह लोग घायल हो गए। वे निमंत्रण में गोरखपुर शामिल होने जा रहे थे। घायलों को जगतपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जगतपुर थाना क्षेत्र के पारी गांव निवासी चंदा देवी परिवार के साथ कार से गोरखपुर निमंत्रण में शामिल होने जा रहे थे। सलोन-जगतपुर मार्ग पर बरुआ गांव पुल के पास कार पेड़ से टकराकर खाई में जाकर पलट गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने कार में फंसे चंदा देवी, रीता तिवारी, ज्योति, आर्य, तनु व नितिन तिवारी को बाहर निकाला और सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एलपी सोनकर ने बताया कि घायलों की स्थिति बेहद गंभीर थी। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एलपी सोनकर ने बताया कि घायलों की स्थिति बेहद गंभीर थी। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular