Homeउत्तर प्रदेशपेड़ से लटका मिला युवक का शव

पेड़ से लटका मिला युवक का शव

7 / 100 SEO Score

भादर, अमेठी – थाना क्षेत्र पीपरपुर में ईंट भट्ठे पर मुंशी का काम करने वाले युवक का शव बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में बाग में पेड़ से लटकता मिला। आक्रोशित परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए दुर्गापुर-अमेठी मार्ग पर जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप है कि युवक के शरीर पर कई जगह पिटाई के निशान हैं। करीब एक घंटे बाद एसडीएम व सीओ के आश्वासन पर जाम खुला। थाना क्षेत्र पीपरपुर के गांव खरगपुर निवासी शिव प्रकाश कोरी (45) क्षेत्र के फुटही गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर मुंशी का काम करते थे। इसके साथ ही ईंट निकासी के लिए बुग्गी खच्चबुधवार सुबह मल्लेपुर गांव के बाहर बाग में शिव प्रकाश का शव रस्सी के सहारे संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला। बाग की ओर निकले ग्रामीणों ने शव को देखा। जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया व पहचान कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना स्थल के पास ही मृतक की बाइक व हेलमेट भी मिला है। शाम करीब पांच बजे पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचा तो ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए अमेठी-दुर्गापुर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया।र गाड़ी भी देते थे। परिजनों के अनुसार मंगलवार सुबह शिव प्रकाश बाइक से भट्ठे पर जाने के लिए घर से निकले थे लेकिन देर रात वह नहीं लौटे। प्रभारी निरीक्षक रामराज कुशवाहा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। आक्रोशित परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन परिजन 10 बिस्वा भूमि, आवास, आर्थिक सहायता दिलाए जाने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। एसडीएम आशीष सिंह व सीओ मनोज कुमार मिश्र भी मौके पर पहुंचे। सीओ ने पीड़ित परिवार को रिपोर्ट दर्ज कर न्यायपूर्ण कार्रवाई का भरोसा दिया। उसके बाद शाम करीब 6:30 बजे जाम खुला। इस दौरान रामगंज, संग्रामपुर प्रभारी निरीक्षक फोर्स के साथ तैनात रहे। प्रभारी निरीक्षक रामराज कुशवाहा ने बताया कि मृतक के भाई प्रेम नारायन ने तहरीर दी है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular