Thursday, February 12, 2026
spot_img

16.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशपैमाइश कर नायब ने हटवाए चक मार्गों पर विवादित अवैध कब्जे

पैमाइश कर नायब ने हटवाए चक मार्गों पर विवादित अवैध कब्जे

सिद्धौर, बाराबंकी- उप जिलाधिकारी के निर्देश पर टीम गठित कर सिद्धौर नायब तहसीलदार गरिमा भार्गव की अगुवाई में विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर चंदी सिंह में विवादित चल रहे चक मार्ग की पैमाइश करा कर कब्जा हटवा दिया।  ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर चंदी सिंह प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह वर्मा ने उप जिलाधिकारी  हैदरगढ़ सम्स तरवेज खां को प्रार्थना पत्र देकर शिकायती पत्र दिया था। कि गांव के चक मार्ग गाटा संख्या 254 व 305 पर गांव के ही कौशल किशोर, मंसाराम व बरसाती लाल ने कब्जा कर रखा है। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कत होती है।सोमवार को उप जिलाधिकारी के निर्देश टीम गठित की गई। जिसमें नायब तहसीलदार सिद्धौर गरिमा भार्गव की अगुवाई मे राजस्व निरीक्षक मनीराम व शिवकुमार लेखपाल आनंद प्रकाश, कुलदीप वर्मा, पूजा श्रीवास्तव द्वारा चेक मार्ग की पैमाइश कराकर कब्जा हटवा दिया गया।इस मौके पर चैकी प्रभारी राम प्रकाश मिश्रा, दीवान लच्छी राम मधुकर आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular