Homeउत्तर प्रदेशपैसे न देने से नाराज एक युवक ने जमकर काटा बवाल, किया...

पैसे न देने से नाराज एक युवक ने जमकर काटा बवाल, किया कट्टा से फायर

7 / 100 SEO Score

सिद्धौर, बाराबंकी – असंद्रा थाना क्षेत्र में पैसे न देने से नाराज एक युवक ने जमकर बवाल काटा।घर में तोड़फोड़ की और विरोध करने पर भाई पर कट्टा से फायर झोंक दिया।संयोग से वह बाल बाल बच गया।भाई की तहरीर पर पुलिस ने उत्पाती युवक के खिलाफ हत्या का प्रयास जैसे गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
असन्द्रा थाना क्षेत्र के जरौली गांव का है।गांव का निवासी भगवान दास मिश्र बीती रात अपने घर के अंदर सोया था।उसके माता पिता रिश्तेदारी में गए थे।भोर के समय भगवान दास का छोटा भाई घनश्याम मिश्र छत पर चढ़कर जीने के रास्ते नीचे उतर आया और नीचे सो रहे अपने भाई से पैसे मांगने लगा।पैसे न देने पर युवक ने अपने भाई के कई तमाचे जड़ दिए।इसके बाद वह कमरे का दरवाजा तोड़ने लगा।भगवान दास ने जब इसका विरोध किया तो युवक ने साथ लिए कट्टा से उसपर फायर झोंक दिया।नीचे झुकने से भगवान दास बाल बाल बच गया।उसके चीखने की आवाज पर मोहल्ले के लोगों को आते देख उत्पाती युवक फरार हो गया।पीड़ित भाई की तहरीर पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 109 समेत कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।इस संबंध में असन्द्रा थाना प्रभारी आलोक मणि त्रिपाठी का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular