Wednesday, February 11, 2026
spot_img

18.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशप्रदूषण कम करने के लिए सड़कों पर शुरू हुआ पानी का छिड़काव

प्रदूषण कम करने के लिए सड़कों पर शुरू हुआ पानी का छिड़काव

लखनऊ – शहर के अलावा ग्रामीणांचल में मिट्टी की ढुलाई के काम में लगे डंपरों से सड़कों की हालत खराब है। इसी वजह से उड़ रही धूल के कण हवा की सेहत को खराब कर रहे हैं। शुक्रवार को अमर उजाला ने बिगड़ी हवा की सेहत, न चेते तो गंभीर परिणाम शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की। इसके बाद नगर पालिका के ईओ स्वर्ण सिंह ने शहर के जेल रोड, मुशीगंज चौराहा के अलावा कई अन्य सड़कों पर पानी का नियमित छिड़काव करने के निर्देश दिए। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी का कहना है कि जो रोड ज्यादा खराब हैं वहां दिन में तीन बार पानी का छिड़काव करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इस काम में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular