Home उत्तर प्रदेश प्रयागराज से नहीं लौटीं 40 बसें, परिवहन व्यवस्था चरमराई

प्रयागराज से नहीं लौटीं 40 बसें, परिवहन व्यवस्था चरमराई

0
प्रयागराज से नहीं लौटीं 40 बसें, परिवहन व्यवस्था चरमराई

सुल्तानपुर – वसंत पंचमी स्नान को लेकर रविवार को सुल्तानपुर डिपो से प्रयागराज भेजी गईं 80 बसों में से सोमवार शाम तक करीब 40 बसें ही लौटींं। बसों के अभाव में अन्य रूटों के यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लखनऊ-वाराणसी व अयोध्या रूट पर जाने वाले यात्री बस के इंतजार में घंटों खड़े रहे। सुल्तानपुर डिपो के बेड़े में वर्तमान समय में कुल 137 बसें हैं। इनमें 63 अनुबंधित व 74 निगम की बसें हैं। वसंत पंचमी के स्नान को लेकर रविवार को डिपो से प्रयागराज के लिए अनुबंधित व निगम की करीब 80 बसें भेजी गई थीं। करीब 40 बसें दूसरे दिन सोमवार देर शाम तक नहीं लौटीं। इस वजह से कई रूटों पर बसों का संचालन प्रभावित हुुआ। सोमवार दोपहर लखनऊ व अन्य रूटों पर जाने वाले यात्रियों को बस स्टॉप पर घंटों इंतजार करना पड़ा। सुल्तानपुर के दरियापुर निवासी राम शंकर ने बताया कि उन्हें लखनऊ जाना है। एक घंटे से वह बस की प्रतीक्षा कर रहे हैं। शाहगंज निवासी विकास ने बताया कि वाराणसी जाने के लिए बस नहीं मिली। रोडवेज के अधिकारियों ने बताया कि बसों को कुंभ मेले में भेजा गया है। वहां से लौटने पर बसें भेजी जाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here