Homeउत्तर प्रदेशप्रशासन रामजानकी मंदिर परिसर को अवैध कब्जो से मुक्त कराएगी

प्रशासन रामजानकी मंदिर परिसर को अवैध कब्जो से मुक्त कराएगी

7 / 100 SEO Score

बाराबंकी- वन्दन योजनान्तर्गत श्रीराम जानकी मंदिर नवाबगंज के मोहल्ला गोकुलनगर स्थित गोकुलनगर स्थित की अवस्थापन सुविधायों के कार्य का भूमि पूजन विधि विधान से श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा के मुखिया महंत अद्यैतानन्द की देखरेख में पंजाब प्रान्त जड़ियाला मुरू अमृतसर प्रणवानन्द महाराज, हाशियारपुर के महंत रविन्द्रदास, महामण्डलेश्वर शिवानन्द, लखनऊ के सब्जी मण्डी के महंत धर्मेन्द्र दास, लखनऊ के ही उदासीन अखाड़ा के महंत अभिषेक, हरिद्वार के महंत मुरली दास, लखीमपुर खीरी के महंत अर्जुनदास, महंत अशुतोष गिरी, जनपद के महंत मनीषा नन्द आदि की मौजूदगी में आचार्य मनोज के करवाया।
प्राप्त जानकारी अनुसार विकास भवन वार्ड अंतर्गत राम जानकी मंदिर परिसर में यूपी सरकार की वन्दन योजनांतर्गत बहुद्देशीय हाल, घाट व परिसर के सौदर्यीकार्य के कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम सत्येन्द्र कुमार द्वारा होना था। जिसके लिए नगर पालिका परिषद नवाबगंज के अधिशाषी अधिकारी संजय शुक्ला, सभासद गण अरूण यादव, प्रदीप मौर्या, सुशील गुप्ता, अश्वनी शर्मा आदि लोग समय से उपस्थित हो गए थे। लेकिन काफी देर जिलाधिकारी का इंतजार कर आचार्य मनोज ने उपस्थित साधू संतो व महंतो के अनुरोध पर भूमि पूजन का शुभारम्भ शास्त्रोक्त गणेश पूजन से कराया तो पूरा क्षेत्र वेदोक्त मंत्रों के उच्चारण से गुजांयमान रहा। अपराह्न नगर पालिका परिषद के चेयरमैन श्रीमती शीला सिंह व उनके प्रतिनिधि पति पूर्व ब्लाॅक प्रमुख सुरेन्द्र सिंह भी मौके पर पहुंचकर भूमि कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। काफी पुराने मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर तमाम मोहल्ले वाले भी सरकार की योजना का गुणगान करते नजर आए। तो विकास भवन वार्ड के दूरस्थ क्षेत्र से भी तमाम लोग पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular