Thursday, February 12, 2026
spot_img

21.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशप्राथमिकता के साथ निस्तारित की जाए जन-शिकायतें: डीएम सत्येन्द्र कुमारडीएम की अध्यक्षता...

प्राथमिकता के साथ निस्तारित की जाए जन-शिकायतें: डीएम सत्येन्द्र कुमारडीएम की अध्यक्षता में सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में प्रस्तुत 68 शिकायतों में मात्र दो का हुआ मौके पर निस्तारण

बाराबंकी- शनिवार को तहसील नवाबगंज के जन-सभागार में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 68 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए। जिसमें से 02 शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर किया गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र लेकर आने वाले शिकायतकर्ताओं की समस्याओं की सुनवाई करते हुए डीएम सत्येंद्र कुमार ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समयान्तर्गत व गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण किया जाए। मौके पर राजस्व विभाग से संबंधित कुल 34 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए, पुलिस विभाग से संबंधित 19 प्रार्थना पत्र, विकास विभाग से संबंधित 04 प्रार्थना पत्र, पूर्ति विभाग से 04 प्रार्थना पत्र, विद्युत विभाग से 02 प्रार्थना पत्र, लोकनिर्माण विभाग से 02, चकबंदी विभाग से 02, व अन्य समस्या का 01 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेटध्उपजिलाधिकारी नवाबगंज आर. जगत साई, प्रशिक्षु आईएएस सुश्री काव्या सी, सीओ सिटी, सीओ सदर, परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी राकेश त्रिपाठी सहित प्रोवेशन, समाज कल्याण, बेसिक शिक्षा, सहित सभी संबंधित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular