Homeउत्तर प्रदेशप्रा.वि.मे मां शारदा संगोष्ठी वार्षिकोत्सव व शिक्षा पर जोर

प्रा.वि.मे मां शारदा संगोष्ठी वार्षिकोत्सव व शिक्षा पर जोर

7 / 100 SEO Score

फतेहपुर, बाराबंकी – वि.ख.क्षेत्र अन्तर्गत स्थित प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर में मां शारदा संगोष्ठी व वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया। ज्ञात हो  जिसमें कार्यक्रम की शुभांरंभ मां शारदा की पूजा व अर्चना के साथ हुई। अधयापक शिवकुमार नोडल, शालिनी यादव प्रधानाध्यापिका पूर्व कनिष्ठ ब्लाक प्रमुख अनिल रावत, ग्राम प्रधान खुर्शीद अहमद ने मां शारदा को धूप दीप व पुष्प अर्पित किए जिसके बाद छात्राओं ने  गणेश वंदना व सरस्वती वन्दना की प्रस्तुति की।  कार्यक्रम में बच्चों द्वारा स्वागत गीत, सामाजिक जागरूकता पर आधारित प्रेरणादायी नाटक और मन मोहक नृत्य की भी प्रस्तुतियां की गई।  ग्राम प्रधान खुर्शीद अहमद ने आए हुए सभी अतिथिगणों और अभिभावकों का स्वागत व सम्मान करते हुए अपने सम्बोधन में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा वह चाबी है जो हर एक द्वार को खोल देती है।  इसलिए हमारी सभी अभिभावकों से अपील है कि अपने बच्चों को हमेशा नियमित स्कूल में पढ़ने जरुर भेजें। इसमें किसी प्रकार का समझौता न करें। नोडल अध्यापक शिव कुमार ने अपने सम्बोधन में  शिक्षा के महत्व पर बहुत ही सुन्दर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रबंधन समिति अध्यक्ष मोहम्मद इसराईल और  प्रधानाध्यापिका शालिनी यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत व सम्मान किया। इस अवसर पर शिक्षक शिवम वर्मा, नैनवां काजमी, वर्षिका जयसवाल, आलिया हसन, नानकदेव, फूलमती देबी, मंजू गौतम, सत्यम वर्मा सहित एसएमसी के सदस्य अभिभावकगण और सैकड़ों की संख्या में ग्राम वासी मौजूद रहे। 

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular