Homeउत्तर प्रदेशप्रेमविवाह कर ननिहाल में रह रहे युवक का शव पहुंच गांव तो...

प्रेमविवाह कर ननिहाल में रह रहे युवक का शव पहुंच गांव तो मचा कोहराम पिता की तहरीर पर ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का सीओ ने दिया निर्देश

7 / 100 SEO Score

त्रिलोकपुर, बाराबंकी – प्रेम विवाह कर पत्नी के साथ अपने ननिहाल में रह रहे युवक का अन्त्य परीक्षण बाद शव पैतृक घर पहुंचा तो वहां कोहराम मच गया। ससुराल वालों ने मृतक की मां को एक्सीडेंट में मौत की सूचना दी थी। वहीं पिता ने पुत्र की हत्या का आशंका जाहिर करते हुए बहु व बहू के भाईयों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। जिसपर  सीओ रामनगर गरिमा पंत ने मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार थाना मसौली के चुरौलिया गांव में शव पहुंचने पर गांव में जहां कोहराम मच गया वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए शव रखकर हंगामा करना शुरू कर दिया। जिसकी जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंत ने परिजनों से वार्ता कर शांत कराया और पीड़ित पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिये। पीड़ित पिता बंसीलाल ने आरोप लगाया है कि पीड़ित का बेटा ने प्रेम विवाह कर लिया था। जिसके बाद वह जैदपुर थाना क्षेत्र के इमामीपुर गांव में अपनी नानी के यहां पत्नी के साथ रह रहा था। मृतक के पिता ने अपने शिकायती पत्र में लिखा है पीड़ित की बहू व वह बहू के दो भाई ने मिलकर भाइयों ने मिलकर मेरे बेटे सरवन की हत्या कर दी। मां को झूठी सूचना दी कि बेटे का एक्सीडेंट हो गया। इस संबंध में रामनगर क्षेत्राधिकार गरिमा पंत ने बताया पीड़ित पिता की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है इस पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular