Homeउत्तर प्रदेशप्रॉपर्टी डीलर युवक ने कथित तौर पर आत्महत्या करने से पहले अपने...

प्रॉपर्टी डीलर युवक ने कथित तौर पर आत्महत्या करने से पहले अपने भाई को भेजा वीडियो संदेश

7 / 100 SEO Score

सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी – एक 32 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर युवक ने कथित तौर पर आत्महत्या करने से पहले अपने भाई को वीडियो संदेश भेजा। लखनऊ में रहकर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले रसीलूद्दीन ने 2 फरवरी की शाम लगभग 5रू26 बजे अपने भाई को एक वीडियो भेजा, जिसमें उन्होंने कसरैला झाल में जाकर आत्महत्या करने की बात कही। घटना की सूचना मिलते ही भाई जावेद अंसारी परिवार के साथ कोतवाली बदोसरांय पहुंचे और फिर कसरैला झाल की ओर गए। वहां उन्हें रसीलूद्दीन की बाइक, मोबाइल फोन और एक सुसाइड नोट मिला, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। सुसाइड नोट में रसीलूद्दीन ने लिखा है कि वह गंभीर डिप्रेशन से जूझ रहे थे और जीने की इच्छा खो चुके थे। उन्होंने अपने परिवार से माफी मांगी और स्पष्ट किया कि इस कदम के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। जावेद अंसारी ने थाना प्रभारी को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि उनके भाई ने किसी अज्ञात व्यक्ति की प्रताड़ना से परेशान होकर यह कदम उठाया है। 03 फरवरी को शारदा सहायक समानांतर नहर के पास सैकड़ों लोग रसीलूद्दीन की तलाश में जुटे हैं। स्थानीय लोग सरांयरज्जन और दरियाबाद तक की झालों में भी खोजबीन कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular