Homeउत्तर प्रदेशफतेहपर पुलिस ने दो शातिर चोरो को  दबोचा स्मैक और चोरी का...

फतेहपर पुलिस ने दो शातिर चोरो को  दबोचा स्मैक और चोरी का माल बरामद

7 / 100 SEO Score

फतेहपुर, बाराबंकी – कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को दो शातिर चोरों को उजरवारा छोटी नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया आरोपियों से चोरी का सामान बरामद हुआ। इसमें सिगरेट, 11 पैकेट देसी शराब और 6,498 रुपए नकद शामिल हैं। राजेंद्र के पास से 50 ग्राम अवैध स्मैक भी मिली है।
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी बाराबंकी और आसपास के जिलों में रेकी कर चोरी करते थे। इन्होंने 6-7 अप्रैल की रात फतेहपुर थाना क्षेत्र में हसनपुर टांडा मार्ग पर एक दुकान से सामान, डीवीआर और नकदी चुराई थी। इसी रात ग्राम सिहाली के आयुष खाद्य भंडार से भी चोरी की थी।4-5 अप्रैल की रात इन्होंने मसौली थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर में देसी शराब की दुकान से शराब और 14,140 रुपए चुराए थे। राजू पर तीन और राजेंद्र पर चार अन्य मुकदमे दर्ज हैं। फतेहपुर थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular