Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर पुलिस की सराहनीय कार्रवाई सीईआईआर पोर्टल से खोया मोबाइल बरामद किया 

फतेहपुर पुलिस की सराहनीय कार्रवाई सीईआईआर पोर्टल से खोया मोबाइल बरामद किया 

7 / 100 SEO Score

फतेहपुर, बाराबंकी – थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक व्यक्ति का खोया हुआ मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद कर उसके मालिक को सौंप दिया है। ज्ञात हो डडियामऊ गांव के निवासी सुधीर कुमार ने अपना मोबाइल फोन खो जाने की शिकायत 11 फरवरी को सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज कराई थी। थाना फतेहपुर में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 6 दिनों के भीतर मोबाइल फोन को बरामद कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार सिंह के निर्देश पर 17 फरवरी को मोबाइल फोन को उसके मालिक सुधीर कुमार को सौंप दिया गया। इस सफल कार्रवाई में कम्प्यूटर ऑपरेटर आनंद शुक्ला और मुख्य आरक्षी श्याम सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह घटना पुलिस की कार्यकुशलता और सीईआईआर पोर्टल की उपयोगिता को दर्शाती है, जो खोए हुए मोबाइल फोन को ढूंढने में मददगार साबित हो रही है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular