Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर पेट्रोल पंप पर खडे टैंकर में शार्ट वायरिंग से लगी आग...

फतेहपुर पेट्रोल पंप पर खडे टैंकर में शार्ट वायरिंग से लगी आग बाल बाल टला हादसा

6 / 100 SEO Score

फतेहपुर, बाराबंकी – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्थित श्री सांई शक्ति फीलिंग स्टेशन पर गुरुवार सुबह करीब 10 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। यहां खड़े एक खाली टैंकर की शार्ट वायरिंग से अचानक आग लग गई। मालूम हो की पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पा लिया। घटना के समय पेट्रोल पंप पर ईंधन भरवाने आए ग्राहकों और आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।घटनास्थल के पास तहसील, थाना और सरकारी अस्पताल होने के कारण यहां हमेशा भीड़ रहती है। टैंकर में तेल पहले ही खाली किया जा चुका था, जिससे कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई और किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। पेट्रोल पम्प कर्मियों ने सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई करके एक बड़े हादसे को टाल दिया। स्थानीय प्रशासन ने भी राहत की सांस ली क्योंकि यह क्षेत्र आम जनता की भीड़-भाड़ वाला इलाका है।

6 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular