Homeउत्तर प्रदेशफतेहपुर प्रशासन ने सरकारी भूमि को अवैध अतिक्रमण से कराया मुक्त

फतेहपुर प्रशासन ने सरकारी भूमि को अवैध अतिक्रमण से कराया मुक्त

3 / 100 SEO Score

फतेहपुर, बाराबंकी – तहसील के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के इमलीपुर में गाटा संख्या 44 (नाली), 48 (नाला) और 49 (बंजर) पर अवैध कब्जे पाए गए। इसके अलावा ग्राम बसौली में गाटा संख्या 50 पर भी, जो सरकारी अभिलेखों में तालाब के रूप में दर्ज है,जिस पर ग्रामीणों द्वारा अवैध रूप से कब्जा करके खेती कार्य कर रहे थे।
बताते चलें कि ग्रामीणों की शिकायत के बाद एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने जांच कराई और अवैध अतिक्रमण पाया जिस पर  निर्देशित कर गुरुवार को नायब तहसीलदार अंकिता पांडेय राजस्व टीम के साथ मौके पर भेजकर कार्रवाई की मौके पर पहुंची टीम ने जेसीबी की मदद से सभी अवैध कब्जे हटाकर भूमि को मुक्त करा लिया।
एसडीएम ने कहा कि सरकारी और सुरक्षित भूमि से अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई से अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया है।

3 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular