Homeउत्तर प्रदेशफर्जी लाईनमैन को बकाएदारों से पैसा वसूल कनेक्शन जोड़ते रंगे हाथ किया...

फर्जी लाईनमैन को बकाएदारों से पैसा वसूल कनेक्शन जोड़ते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

7 / 100 SEO Score

मसौली, बाराबंकी – विद्युत विभाग द्वारा बड़े बकायेदारों के काटे गये कनेक्शनो को पैसा लेकर फर्जी लाइनमेंन द्वारा पुनः बांधते हुए पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया। बताते चले कि शुक्रवार की सुबह मसौली विद्युत उपकेंद्र मसौली के अधिकारियो एव कर्मचारियों ने ग्राम नेवला करसंडा मे अभियान चलाकर 80 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे गये थे। दोपहर विद्युत रोस्टिंग के दौरान गांव के ही एक फर्जी लाइनमेंन लखन पुत्र राजकुमार ने पैसा लेकर कटे हुए कनेक्शनो को जोड़ दिया है विद्युत पोल पर चढ़े कथित लाइनमैन को विभाग के अधिकारियो को पकड़ कर मसौली पुलिस के हवाले कर दिया है। अवर अभियंता विद्युत मसौली लालजी सिंह ने बताया शुक्रवार की सुबह नेवला करसंडा गांव मे 80 बकायेदारों के कनेक्शन विच्छेदन किया गया था जिसे एक फर्जी लाइनमैन जोड़ रहा था जिसे रंगे हाथ पकड़ कर मसौली पुलिस के हवाले किया गया है तथा सरकारी कार्य मे बाधा पहुंचाने की तहरीर दी है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular