सिद्धौर, बाराबंकी – देर रात गैर जनपद से आए लड़कों से एक लड़की से फोन पर बात करने को लेकर जमकर मारपीट हुई। अवैध तमंचे से फायरिंग का मामला भी प्रकाश में आया है। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भेज कर दोनों पक्षों से मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की है। सोमवार कोठी थाना क्षेत्र में खपरैचा पेट्रोल पंप महाराणा प्रताप ग्राउंड सरसा के पास सोमवार की देर रात 8 बजे सुल्तानपुर जिले के रहने वाले जिला सुल्तानपुर थाना हलियापुर के पिपरी निवासी वीरू सिंह पुत्र विजय कुमार सिंह, अपने मित्र जिला सुल्तानपुर थाना हलियापुर के जराई कला निवासी प्रभाकर सिंह पुत्र रविंद्र सिंह और अयोध्या जनपद के थाना पटरंगा के पहलवान पुरवा निवासी मयंक सिंह पुत्र कल्याण सिंह, शिव सिंह के साथ कोठी थाना क्षेत्र के सरसा गांव के पास महाराणा प्रताप ग्राउंड पर आए थे। दूसरे पक्ष से ककरहा निवासी प्रशांत सिंह पुत्र देवनारायण सिंह, ममरखापुर निवासी विवेक कुमार पुत्र राजकुमार से मिले और कहा मेरी रिश्तेदारी की लड़की से तुम लोग फोन पर बात करते हो इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया तभी वीरू सिंह ने तमंचा 315 बोर निकाल लिया और हवाई फायरिंग करना चाहा लेकिन मिस हो गया। तभी प्रशांत सिंह विवेक कुमार संजय सिंह ने पड़कर अवैध तमंचा छीन लिया और दोनों की जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोठी पहुंचाया जहां हालात गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर प्रशांत सिंह और विवेक सिंह को हिरासत में लिया गया है। अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस नाले में फंसा हुआ बरामद कर घायल वीरू सिंह प्रभाकर को इलाज के लिए भेज कर दोनों पक्षों से मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की गई है।




