Homeउत्तर प्रदेशफ्लोरमिल संचालक से बाइक सवार बदमाशों ने साढ़े नौ लाख रुपये लूट...

फ्लोरमिल संचालक से बाइक सवार बदमाशों ने साढ़े नौ लाख रुपये लूट लिए, पुलिस बोली- लूट की बात फर्जी

7 / 100 SEO Score

अमेठी – के जगदीशपुर में बाइक सवार बदमाशों ने फ्लोर मिल संचालक से साढ़े नौ लाख रुपये लूट लिए। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने लूट के आरोपी को फर्जी करार दिया है। अमेठी में पत्नी संग जगदीशपुर से रात कार से घर जा रहे फ्लोर मिल संचालक से दो बाइक सवार चार बदमाशों ने साढ़े नौ लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए। मामले की जानकारी के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जगदीशपुर इलाके के पूरे रिसाल मिश्र मजरे कचनावं गांव निवासी अरविंद कुमार मिश्र फ्लोर मिल संचालक हैं। मंगलवार देर पैसा एकत्र कर पत्नी संग कार से वापस घर जा रहे थे। देर रात गांव से पहले नहर के पास दो बाइक सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कार रोकवाई। कार रुकते ही बदमाशों ने दंपति को बाहर निकला। फ्लोरमिल संचालक की पत्नी के पास मौजूद साढ़े नौ लाख रुपये से भरा बैग लेकर बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित व्यवसायी का आरोप है कि बदमाशों ने तमंचा भी लिया था। सूचना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आननफानन मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि बुधवार सुबह तक पीड़ित ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी है। सीओ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर फोर्स गई थी। लूट का आरोप फर्जी है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular