बाराबंकी- कोतवाली क्षेत्रांतर्गत निवासी पीरबटावन स्थित गौसिया मस्जिद रईस बावर्ची की दो पुत्री की सगाई व एक बहन का निकाह होना था। जोकि शांति पूर्ण तरीके से हुआ। तो वही एक पुत्री की सगाई भी ग्वारी से आए लड़के वालो ने हसी खुशी के साथ एक दूसरे से खुश होकर बिदा हुए। वहीं लखनऊ के लक्ष्मीनगर से आए इस्लाम के भाई की रिश्तेदारी होने से पहले ही लड़का पक्ष वालो ने दोसौ बाराती व बकरा परोसने की मांग पर अड़ गए जिसपर बात बढ़ते बढ़ते इतनी बढ़ी की मोहल्लेवालों को भी बात रास नहीं आयी और परिवारीजन भी गुस्से में आ गए और शादी से इंकार करते हुए सगाई करने आए लोगों को बैठाकर इंतजाम में खर्चें रूपए देने की डिमाण्ड कर दी। जिसके बाद मौका देखकर जिद्द करने वाला तो निकल गया लेकिन बाकी लोग इंतजाम के खर्च हुए 50 हजार अदा करने के बाद ही रूखसत हो पाए। यानी बेइज्जती हुई शादी से इंकार और बिना खाए पीने वापस जाना पड़ा सो अलग। बात को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं की बाजार गर्म है।
बकरा परोसने की मांग पर अड़ना पड़ा दूल्हे को मंहगा, लड़की वालो ने शादी से किया इंकार
RELATED ARTICLES




