Homeउत्तर प्रदेशबदलते मौसम में बढ़ रहे संक्रामक रोंगों से मरीजों की संख्या में...

बदलते मौसम में बढ़ रहे संक्रामक रोंगों से मरीजों की संख्या में हो रहा इजाफा

7 / 100 SEO Score

जैदपुर, बाराबंकी – बदलते मौसम से सीएचसी जैदपुर में मरीजों की भीड़ बढ़ती जा रही हैं। चिकित्सकों के पास मरीजों की लंबी कतार देखने को मिल रही हैं। अस्पताल में वायरल बुखार के साथ खांसी-जुकाम के मरीज पहुंच रहे हैं। देखा जाए तो जैदपुर अस्पताल में प्रतिदिन 2-3 से अधिक मरीज प्रतिदिन भर्ती हो रहे हैं। गुरुवार को जैदपुर सीएचसी की ओ पी डी में नए और पुराने मिलाकर करीब 300से अधिक मरीज ईलाज के लिए पहुंच रहें हैँ । इनमें से सबसे अधिक बुखार-खांसी-जुकाम के पीड़ित थे। अस्पातल में आजकल फिजिशियन के पास सबसे अधिक मरीजों की भीड़ देखने को मिल रही हैं।प्रत्येक डॉक्टर के पास मरीजों की लंबी कतार लगी रहती हैं। हाल यह हैं कि प्रत्येक मरीज को दस मिनट से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ रहा हैं। खांसी जुकाम के मरीजों की भी यही स्थिति हैं। मौसम के बदलाव के कारण जिला अस्पताल में खांसी-जुकाम के मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही हैं। देखा जाए तो पिछले एक सप्ताह में ही सर्दी से जुकाम और खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ गई हैं। सीएचसी अधीक्षक के अलावा अन्य चिकित्सकों के पास सामान्य दिनों की तरह ही मरीज पहुंच रहे हैं।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular