बदायूं एक सिपाही के शव को स्ट्रेचर पर ही सलामी देने के मामले में एक दारोगा और एक हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया..**एसएसपी ने इसकी जांच एसपी सिटी को सौंप दी हैं, बताया जा रहा हैं कि 3 दिन पहले एक सिपाही की लंबी बीमारी की वजह से जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी….
**दस मई को उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। वहीं. पोस्टमार्टम हाउस पर शव को स्ट्रेचर पर रखकर सलामी दी गई थी. इसके लिए न तो किसी तख्त का इंतजाम कराया गया और न ही वहां बेंच मंगवाई गई….**जब इसको लेकर तमाम शिकायतें हुईं, तब एसएसपी ने दोनों पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की….*




