Homeउत्तर प्रदेशबर्थडे पार्टी में हर्ष फायरिंग, युवक तमंचे के साथ गिरफ्तार

बर्थडे पार्टी में हर्ष फायरिंग, युवक तमंचे के साथ गिरफ्तार

10 / 100 SEO Score

सतांव, रायबरेली – गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के सनकामऊ गांव में जन्मदिन पार्टी में तमंचे से फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने फायरिंग करने वाले हरचंदपुर क्षेत्र के युवक को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। सनकामऊ गांव में हर्ष फायरिंग के आरोप में पुलिस ने रामजी द्विवेदी निवासी प्यारेपुर थाना हरचंदपुर को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की गई तो पता लगा कि वह सनकामऊ स्थित अपने दोस्त के घर जन्मदिन पर गया हुआ था। जहां उसने अवैध असलहे से हर्ष फायरिंग की थी। किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

10 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular