सतरिख, बाराबंकी – जिला प्रोबेशन अधिकारी के दिशा निर्देशन में चाइल्ड हेल्पलाइन के कर्मचारी प्रदीप कुमार के द्वारा बसंत पंचमी के पावन पर्व पर काशीराम कालोनी में लैया, चना, नमकीन का वितरण किया गया। चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में सभी बच्चों व महिलाओं, पुरुषों को सम्पूर्ण जानकारी दी। साथ ही बताया गया कि यदि कोई बच्चा मुसीबत में फंसा है तो आप रातों दिन सातों दिन टोल फ्री नम्बर 1098 पर फोन कर बच्चों को मुसीबत से बचा सकते हैं। साथ ही यह भी बताया कि सरकार की योजनाये मुख्यमंत्री कन्या सुमलंगल, मुख्यमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के साथ उ0प्र0 सरकार जारी टोल फ्री नम्बर 102, 108 एम्बुलेंस सेवा, 112 पुलिस सहायता, 181 घरेलू हिंसा, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1090 महिला हेल्पलाइन आदि की जानकारी दी। इस अवसर पर बंदना पीस फाउंडेशन से आरती, पूनम, एकता, उम्म, आलिया आदि तमाम बच्चे, महिलाएं मौजूद रहे।




