त्रिलोकपुर, बाराबंकी – बसंत पंचमी के अवसर पर एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विकासखंड रामनगर स्थित कस्बा त्रिलोकपुर में सैकड़ों वर्षों से स्थित पीपल वृक्ष के समीप विशेष पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम के आयोजक कमलेश यादव ने बताया कि यह एक वार्षिक परंपरा है, जिसमें बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर प्राचीन पीपल वृक्ष की पूजा के साथ सुंदरकांड का पाठ किया जाता है। इस वर्ष भी उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में भजन मंडली की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया, जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन का विशेष आकर्षण कन्या भोज रहा, जिसमें कन्याओं को भोजन कराया गया। यह आयोजन सामुदायिक एकता और धार्मिक समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण बन गया। समारोह में प्रमुख रूप से प्रदीप मिश्रा, विनोद वर्मा, गिरिजेश यादव, शंकर लाल गोस्वामी, बाबू लाल यादव, रिकू यादव, संतोष मौर्य, श्रीराम मौर्य, रामलखन मौर्य, आयर्न यादव और सोनू यादव सहित कस्बे के सैकड़ों महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए।
बसंत पंचमी पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
RELATED ARTICLES




