Homeउत्तर प्रदेशबहराइच में भारत-नेपाल मैत्री सेवा की बस और ट्रक में भिड़ंत हुई हादसे...

बहराइच में भारत-नेपाल मैत्री सेवा की बस और ट्रक में भिड़ंत हुई हादसे में 11 सवारियां घायल

8 / 100 SEO Score

यूपी के बहराइच में शनिवार को बहराइच-लखीमपुर सीमा पर भारत-नेपाल मैत्री सेवा की बस और ट्रक में टक्कर हो गई। इससे बस में सवार 11 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया। हादसा मोतीपुर थाना क्षेत्र के नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर जालिम नगर चौकी के पास सुबह करीब 6:30 बजे हुआ। यहां दिल्ली से नेपाल के डांग तक जाने वाली नेपाल-भारत मैत्री बस की भिड़ंत ट्रक से हो गई। इससे बस में सवार 11 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी मोतीपुर भेजा। हादसे में सुनीता पत्नी काली राम, धर्म बहादुर पुत्र धन बहादुर बालिका पत्नी बल बहादुर डांग नेपाल सहित 11 लोगों को हल्की चोटें आई थी। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

8 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular