Homeउत्तर प्रदेशबहु द्वारा सास को धक्का देने से बुजुर्ग सास की मौत

बहु द्वारा सास को धक्का देने से बुजुर्ग सास की मौत

7 / 100 SEO Score

अमेठी – के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के पचेहरी में दर्दनाक घटना आई सामने। बीती रात शराब के नशे चाचा की बहु द्वारा सास को धक्का देने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान बिट्टन (60) के रूप में हुई, बिट्टन मायाराम की पत्नी थीं। घटना उस समय हुई जब बिट्टन का बेटा अखिलेश और परिवार के अन्य सदस्य रुदई का पुरवा में एक शादी समारोह में गए हुए थे। घर पर बिट्टन अपनी बहू किरण के साथ थीं। उनके देवर राजाराम की बहू रेशमा, जो नशे की हालत में थी, अनावश्यक रूप से गालियां दे रही थी। नशे में रेशमा ने बिट्टन को सड़क पर धक्का दे दिया और लात मारी, जिससे वे गिर गईं और उनके मुंह से झाग निकलने लगा। बहू किरण की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग मदद के लिए आए और बिट्टन को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही आक्रोशित परिजनों ने हंगामा शुरू किया सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।

रिपोर्ट – साहेब अली

​​​​​

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular