Homeउत्तर प्रदेशबहेन की जमीन को लेकर कहासुनी पर सगे भाई व भतीजों ने...

बहेन की जमीन को लेकर कहासुनी पर सगे भाई व भतीजों ने भाई की फावड़े से काट की निर्मम हत्या

7 / 100 SEO Score

मसौली, बाराबंकी – बहेन की जमीन को लेकर दो सगे भाइयो के बींच हुई मारपीट मे छोटे भाई एव उनके पुत्रो ने बड़े भाई पर फावड़े से वार कर मौत की घाट उतार दिया। दिनदहाड़े हुई घटना से गांव मे अफरातफरी मच गयी। सूचना पर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने डाग स्कवायड एव् फ़ारसेंसिक टीम के साथ मौका मुआयना कर अभियुक्तों के शीघ्र गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलवार को सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम झलिहा निवासी 60 वर्षीय विशेषर पुत्र कल्लू घर के सामने पड़े सहन की जमीन पर फावड़े से नीव खोद रहे थे। पड़ोस मे रह रहे छोटे भाई परशुराम व उनके पुत्र नंदलाल व ननकू ने विरोध किया। जिस पर दोनो पक्षों वाद विवाद होने लगा और देखते ही देखते विवाद मारपीट मे बदल गया। छोटे भाई परशुराम व उनके पुत्र नंदलाल व ननकू ने विशेषर पर फावडे से प्रहार कर दिया। सिर मे गंभीर चोट लगने के कारण बड़े भाई विशेषर की मौक़े पर ही मौत हो गयी। दिनदहाड़े हुई घटना से पूरे गांव मे अफरातफरी मच गयी तथा हमलावर मौक़े से फरार हो गये। मौक़े पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के भेज दिया है घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने स्कवायड एव् फ़ारसेंसिक टीम के साथ मौका मुआयना कर अभियुक्तों के शीघ्र गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया है।

7 / 100 SEO Score
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular