Thursday, February 12, 2026
spot_img

12.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img

Homeउत्तर प्रदेशबाइक अनियंत्रित हो गहरी खाई में गिरी

बाइक अनियंत्रित हो गहरी खाई में गिरी

जैदपुर, बाराबंकी – थाना क्षेत्र के अटवा चैराहे पर एक गंभीर सड़क हादसा सामने आया। गोठिया निवासी मंशाराम सफदरगंज से वापस लौट रहे थे, जब अटवा चैराहे के पास सड़क पर अचानक छुट्टा मवेशी आ गया। मवेशी को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में मंशाराम के सिर पर गंभीर चोट आई और वे बेहोश हो गए। आसपास के लोगों ने तत्काल मदद करते हुए उन्हें खाई से बाहर निकाला और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। साथ ही परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस घायल मंशाराम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जैदपुर ले गई, जहां सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार सरोज की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार मंशाराम की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular